UP District Resource Person Recruitment 2025: कार्यालय उपायुक्त स्वतः रोजगार, सुलतानपुर उत्तर प्रदेश के अंतर्गत अलग-अलग थीम में जिला मिशन प्रबंधन इकाई सुलतानपुर द्वारा डिस्ट्रिक्ट रिसोर्स पर्सन (DPR) की नई बहाली निकाली गई है. DPR हेतु कुल रिक्त पदों की संख्या 11 है. यह भर्ती मिशन निदेशक उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के कार्यालय के आदेश के क्रम में जनपद स्तर पर निकाली गई है.

Uttar Pradesh District Resource Person Recruitment 2025
Organization | जिला मिशन प्रबंधन इकाई सुलतानपुर |
Post Name | डिस्ट्रिक्ट रिसोर्स पर्सन (DPR) |
No. of Vacancies | 11 |
Selection Process | लिखित परीक्षा, साक्षात्कार |
Job Location | सुलतानपुर, उत्तर प्रदेश |
Last Date |
20/01/2025 |
UP District Resource Person Vacancy 2025 Notification
डिस्ट्रिक्ट रिसोर्स पर्सन (DPR) की भर्ती हेतु अधिकारिक नोटिफिकेशन सुलतानपुर जिले के वेबसाइट https://sultanpur.nic.in पर अपलोड किया गया है. इस भर्ती का Notification Download करने के लिए अभ्यर्थी जिले के अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर “भर्ती” वाले लिंक पर जाएँ. सुलतानपुर जिले में जो भी वैकेंसी निकाली गई है उसकी जानकारी भर्ती वाले लिंक पर मिल जाएगी.
UP District Resource Person Vacancy 2025: Important Dates
चरण | समय सीमा |
सभी पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि | 20/01/2025 |
आवेदन फॉर्म शोर्ट-लिस्ट करने की अंतिम तिथि | 21 जनवरी से 23 जनवरी 2025 |
लिखित परीक्षा की तिथि | 28/01/2025 |
लिखित परीक्षा का परिणाम | 28/01/2025 |
साक्षात्कार की तिथि | 05/02/2025 |
मिशन मुख्यालय को अंतिम परिणाम सुचना प्रेषित करने की तिथि | 10/02/2025 |
UP District Resource Person Bharti 2025: Post Details & Vacancy
क्र.सं | थीम का नाम | पदों की संख्या |
01 | सोशल मोबिलाइजेशन एवं क्षमतावर्धन | 03 |
02 | सूक्ष्म वित्त एवं वित्तीय प्रबंधन | 03 |
03 | समाजिक समावेश एवं समाजिक विकास | 02 |
04 | आजीविका फार्म | 02 |
05 | आजीविका नॉन-फॉर्म | 01 |
कुल | 11 |
Eligibility Criteria for Uttar Pradesh District Resource Person Recruitment 2025
शैक्षणिक योग्यता: इस पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो, अभ्यर्थी के पास सम्बंधित विषय से स्नातक / पी.जी. डिप्लोमा होना चाहिए. इसके अलावा उन्हें हिंदी एवं अंग्रेजी भाषा का ज्ञान तथा मोबाइल एवं कंप्यूटर संचालन का ज्ञान भी होना जरुरी है. इसके साथ हीं सम्बंधित थीम में 3 वर्ष का अनुभव होना चाहिए.
आयु सीमा: आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए.
How to Apply for UP District Resource Person Bharti 2025
UP District Resource Person पद हेतु आवेदन निर्धारित प्रारूप में किया जायेगा. आवेदन प्रपत्र जिले का अधिकारिक वेबसाइट पर उपलभ है. आवेदन फॉर्म डाउनलोड करने के लिए निचे लिंक दिया गया है. आवेदन फॉर्म को अच्छी तरह भरकर डाक के माध्यम से “कार्यालय उपायुक्त स्वतः रोजगार कमरा नंबर 23 विकास भवन तिकोनिया पार्क जनपद सुलतानपुर उत्तर प्रदेश 228001” को भेज सकते हैं. यदि आवेदन फॉर्म को स्वयं जमा करना छठे हैं तो “जिला मिशन प्रबंधक इकाई कार्यालय सुलतानपुर कार्यालय” में स्वयं जाकर जमा कर सकते हैं. आवेदन फॉर्म ईमेल के माध्यम से Email Id: nrlmsultanpur1@gmail.com पर भी भेज सकते हैं.