Kasturba Gandhi Balika Vidyalaya Jalaun Vacancy 2025: कार्यालय-जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जालौन की तरफ से उच्चीकृत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय (KGVV) जालौन में शैक्षिक एवं शिक्षणेत्तर कार्मिकों जैसे प्रधानाचार्या, पीजीटी, कंप्यूटर विज्ञान, लैब असिस्टेंट, कार्यालय अधीक्षक / लिपिक, परिचारक, चौकीदार एवं रसोइया के रिक्त पदों पर संविदा के आधार पर नई बहाली निकाली गई है. रिक्त पदों पर भर्ती हेतु केवल महिला उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किया जाता है. रिक्त पदों पर का विवरण तथा निर्धारित अहर्ता की जानकारी निचे उपलब्ध है.

Kasturba Gandhi Balika Vidyalaya Jalaun Vacancy 2025 Overview
भर्ती एजेंसी | कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (KGBV), उत्तर प्रदेश |
पद का नाम | शैक्षिक एवं शिक्षणेत्तर कार्मिकों |
रिक्त पदों की संख्या | 36 पद |
सैलरी | अधिकतम 30 हजार |
जॉब लोकेशन | जालौन, उत्तर प्रदेश |
अंतिम तिथि | 14/02/2025 |
Kasturba Gandhi Balika Vidyalaya Jalaun Bharti 2025: Post & Vacancy Details
जनपद जालौन के च्चीकृत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय (छौंक-कदौरा, पिण्डारी-कोंच, बंगरा-नदीगांव, नगर कोंच) में शैक्षिक एवं शिक्षणेत्तर कार्मिकों के रिक्त पदों का विवरण.
क्र.सं | पद का नाम | स्वीकृत पद |
01. | प्रधानाचार्या | 02 |
02 | पीजीटी हिंदी | 02 |
03 | पीजीटी अंग्रेजी | 02 |
04 | पीजीटी गणित | 02 |
05 | पीजीटी जीव विज्ञान | 02 |
06 | पीजीटी रसायन विज्ञान | 02 |
07 | पीजीटी भौतिक विज्ञान | 02 |
08 | कंप्यूटर विज्ञान | 02 |
09 | लैब असिस्टेंट | 06 |
10 | कार्यालय अधीक्षक / लिपिक | 02 |
11 | परिचारक | 04 |
12 | चौकीदार | 04 |
13 | रसोइया | 04 |
कुल पद | 36 |
Kasturba Gandhi Balika Vidyalaya Jalaun Bharti 2025: Post & Vacancy Details.
चयनित शैक्षिक एवं शिक्षणेत्तर कार्मिकों के लिए निम्नलिखित मानदेय सैलरी निर्धारित की गई है. निर्धारित मासिक मानदेय में नियोक्ता अंशदान सम्मिलित है.
क्र.सं | पद का नाम | मानदेय (सैलरी) |
01. | प्रधानाचार्या | Rs.30,000/- |
02 | पीजीटी हिंदी | Rs.22,000/- |
03 | पीजीटी अंग्रेजी | Rs.22,000/- |
04 | पीजीटी गणित | Rs.22,000/- |
05 | पीजीटी जीव विज्ञान | Rs.22,000/- |
06 | पीजीटी रसायन विज्ञान | Rs.22,000/- |
07 | पीजीटी भौतिक विज्ञान | Rs.22,000/- |
08 | कंप्यूटर विज्ञान | Rs.22,000/- |
09 | लैब असिस्टेंट | Rs.7,147/- |
10 | कार्यालय अधीक्षक / लिपिक | Rs.12,430/- |
11 | परिचारक | Rs.7,147/- |
12 | चौकीदार | Rs.7,147/- |
13 | रसोइया | Rs.6,433/- |
Kasturba Gandhi Balika Vidyalaya Jalaun Bharti 2025: Eligibility Criteria
- प्रधानाचार्या:– (1). प्रशिक्षित MA (हिंदी / अंग्रेजी) अथवा (M.Sc, भौतिक विज्ञान / रसायन विज्ञान / जंतु विज्ञान / वनस्पति विज्ञान / गणित / कंप्यूटर साइंस). (2). दस वर्षों के शिक्षण का अनुभव अथवा विज्ञान में प्रशिक्षित स्नाकोत्तर डिप्लोमा धारी. ((अधिक जानकारी के लिए Notification देखें)
- PGT (सभी विषय): सम्बंधित विषय में MA + B.Ed. (अधिक जानकारी के लिए Notification देखें)
- कंप्यूटर विज्ञान: M.Tech / BE/B.Tech / M.Sc (कंप्यूटर साइंस) एवं किसी भी मान्यताप्राप्त यूनिवर्सिटी से ‘B’ Level DOEACC Certificate.
- लैब असिस्टेंट: विज्ञान विषय के साथ हाई स्कूल उतीर्ण तथा लेबोरेटरी तकनीकी में डिप्लोमा अथवा मान्यताप्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट (साइंस).
- कार्यालय अधीक्षक / लिपिक: (1). माध्यमिक शिक्षा परिषद्, उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट परीक्षा अथवा उसके समकक्ष कोई अन्य परीक्षा उतीर्ण हो. (2). माध्यमिक शिक्षा परिषद्, उत्तर प्रदेश के साथ-साथ केंद्र अथवा किसी राज्य द्वारा स्थापित किसी संस्था / शिक्षा बोर्ड / परिषद द्वारा संचालित हाईस्कूल अथवा इंटरमीडिएट परीक्षा में पृथक विषय के रूप में कंप्यूटर साइंस विषय को लिया गया हो. अथवा कंप्यूटर संचालन में CCC प्रमाण पत्र. अथवा कंप्यूटर साइंस में डिग्री / डिप्लोमा. (3) कंप्यूटर पर हिंदी टंकण 25 WPM तथा अंग्रेजी टंकण 30 WPM की स्पीड.
- चपरासी, चौकीदार, रसोइया: कक्षा 8वीं उतीर्ण होना चाहिए.
Kasturba Gandhi Balika Vidyalaya Jalaun Bharti 2025: Age Limit
चयन वर्ष के 1 अप्रैल को आवेदन की न्यूनतम एवं अधिकतम आयु निम्नलिखित होनी चाहिए.
- प्रधानाचार्या: न्यूनतम 30 वर्ष एवं अधिकतम 45 वर्ष होनी चाहिए. इसके अलावा कक्षा 9 से 12 तक में कम से कम 4 वर्ष का शिक्षण अनुभव भी होना चाहिए.
- अन्य सभी पद: न्यूनतम 25 वर्ष एवं अधिकतम 45 वर्ष.
- विद्यालय में सेवा हेतु अधिकतम आयु 60 वर्ष की होगी.
Selection Process for KGBV Jalaun Bharti 2025
चपरासी, चौकीदार एवं सहायक रसोइया पद को छोड़कर सभी पदों के लिए योग्य अभ्यर्थी का चयन उनके शैक्षणिक योग्यता जैसे हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक उपाधि, परास्नातक उपाधि एवं प्रशिक्षण के आधार पर बनाई गई मेरिट के आधार पर किया जायेगा. चपरासी, चौकीदार एवं सहायक रसोइया पद पर चयन साक्षात्कार के आधार पर किया जायेगा.
How to Apply for Academic and Non-Academic Post in KGBV 2025
उपरोक्त पदों हेतु आवेदन ऑफलाइन के माध्यम से किया जायेगा. अभ्यर्थी निचे दिए गए लिंक के माध्यम आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें. आवेदन फॉर्म को अच्छी तरह भरें तथा अपने सभी शैक्षणिक योग्यता की स्व-अभिप्रमाणित फोटोकॉपी एवं 2 स्व-अभी प्रमाणित फोटोग्राफ, अपना नाम एवं पता लिखा हुआ दो लिफाफे जिसपर 42 रुपये का डाक टिकट लगा कर इसे स्पीड पोस्ट / निबंधित डाक के माध्यम से भेजें. आवेदन दिनांक 14/02/2025 शाम 5 बजे तक स्वीकार किया जायेगा. इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी www.jalaun.nic.in पर देखी जा सकती है.