यूपी के आजमगढ़ स्थित आयुष हेल्थ एंड वेलनेस (आयुष्मान आरोग्य मंदिर) राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय बिसहम में योग प्रशिक्षक (महिला एवं पुरुष) पद हेतु भर्ती निकाली गई है। यह भर्ती कार्यालय जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी आजमगढ़ के तरफ से निकल गई है। कुल पदों की संख्या दो हैं जिसमें से योग प्रशिक्षक पुरुष क लिए एक पद एवं योग प्रशिक्षक महिला के लिए एक पद हैं। यूपी के आजमगढ़ में योग प्रशिक्षक की नई बहाली की अधिक जानकारी निचे उपलब्ध है.

पदों का विवरण
- योग प्रशिक्षक (पुरुष) – 01 अनारक्षित
- योग प्रशिक्षक (महिला) – 01 अनारक्षित
बिसहम आजमगढ़ हेल्थ वैलनेस सेंटर में होगी पोस्टिंग
चयनित अभ्यर्थियों की पोस्टिंग आयुष्मान आरोग्य मंदिर राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय बिसहम, आजमगढ़ मैं होगी। यह एक आयुष हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर जो राज्य वार्षिक कार्य योजना 2022-23 में स्वीकृत की गई है।
अलग-अलग होगी महिला एवं पुरुष की सैलरी
योग प्रशिक्षक महिला एवं पुरुष दोनों की सैलरी भिन्न होगी। योग प्रशिक्षक पुरुष हेतु पारिश्रमिक (मानदेय) ₹8000 प्रति माह होगा जबकि योग प्रशिक्षक महिला हेतु पारिश्रमिक (मानदेय) ₹5000 प्रति माह होगा।
पद हेतु न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता एवं अनुभव
मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से साढ़े पांच वर्षीय B.N.Y.S (बैचलर ऑफ़ नेचरोपैथी एंड योगिक साइंस) डिग्री। अथवा तीन वर्षीय BA (योग) /B.Sc (योग) /M.Sc (योग) डिग्री. अनुभव एक वर्ष, PG डिप्लोमा (न्यूनतम एक वर्षीय). अनुभव दो वर्ष अथवा योग सर्टिफिकेशन बोर्ड नई दिल्ली द्वारा वेलनेस इंस्ट्रक्टर प्रमाण पत्र अनुभव एक वर्ष.
क्या होनी चाहिए आयु सीमा?
योग प्रशिक्षक पद हेतु अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष एवं अधिकतम आयु 65 वर्ष होनी चाहिए. यदि आपको की भी उम्र इन रेंज में हैं तो आप इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं.
योग प्रशिक्षक पद हेतु कैसे करें आवेदन?
योग प्रशिक्षक पद हेतु आवेदन ऑफलाइन के माध्यम से स्वीकार किया जायेगा. आवेदक अपने आवेदन फॉर्म को रजिस्टर्ड / स्पीड पोस्ट डाक के माध्यम से बताये गए पते पर भेज सकते हैं. सबसे पहला काम, आवेदन फॉर्म को अच्छी तरह भरें, स्व प्रमाणित पासपोर्ट साइज़ नवीनतम फोटोग्राफ को आवेदन फॉर्म पर चिपकाएँ, 10×30 cm के दो सादे लिफाफे लें जिसपर 27 रूपया का डाक टिकट लगा होना चाहिए तथा अभ्यर्थी का नाम एवं पूरा पता लिखा होना चाहिए.
अब समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्र एवं अनुभव प्रमाण पत्र की फोटो कॉपी को स्व-हस्ताक्षरित करें तथा एक लिफाफे में आवेदन फॉर्म, 2 सादे लिफाफे तथा अपने सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र की स्व-हस्ताक्षरित फोटो कॉपी को सील करें. पूरी तरह से कम्पलीट आवेदन फॉर्म को निचे दिए गए पते पर 30 दिनों के भीतर भेज दें.
आवेदन भेजने का पता: “कार्यालय जिला होम्योपैथिक चिकित्सालय निकट एलवल पुलिस चौकी आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश) पिन-276001”
आवेदन फॉर्म कैसे डाउनलोड करें?
आवेदन फॉर्म का प्रारूप तथा भर्ती का विज्ञापन जिले के अधिकारिक वेबसाइट azamgarh.nic.in पर उपलब्ध है. आवेदन फॉर्म को कार्यालय से भी प्राप्त किया जा सकता है. इसके अलावा आवेदन फॉर्म आपके आस पास के साइबर कैफ़े में भी उपलब्ध हो सकता है.


