UP KGBV Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश के जनपद सुलतानपुर में संचालित होने वाले उच्चकृत 10 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में शैक्षिक एवं गैर शैक्षिक पदों पर संविदा के आधार पर भर्ती निकाली गयी है. यह भर्ती आगामी सत्र (11 माह 29 दिन) के लिए निकाली गई है. इन पदों के लिए आवेदन केवल महिला उम्मीदवारों से आमंत्रित किया गया है. यदि आप भी एक महिला हैं एवं पदों के लिए न्यूनतम योग्य पूरा करते हैं तो दिनांक 20/01/2025 तक इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं. UP Kasturba Gandhi Balika Vidyalaya Vacancy 2025 से सम्बंधित अधिक जानकारी निचे उपलब्ध है.

UP KGBV Recruitment 2025 Overview
Organization | Kasturba Gandhi Residential Girls’ Schools, Uttar Pradesh |
Post Name | Teacher, Cook, Peon, Chowkidar & Others |
No. of Vacancies | 72 Posts |
Salary | Rs.7147 to Rs.30,000 as Per Posts |
Selection Process | As Per Qualification |
Job Location | Sultanpur Uttar Pradesh |
Last Date | 20/01/2025 |
UP KGBV Recruitment 2025 Post & Vacancy Details
क्र.सं. | पद का नाम | पदों की संख्या |
01 | प्रधानाचार्य | 02 |
02 | PGT हिंदी | 02 |
03 | PGT अंग्रेजी | 02 |
04 | PGT गणित | 02 |
05 | PGT जीव विज्ञान | 02 |
06 | PGT रसायन विज्ञान | 02 |
07 | PGT भौतिक विज्ञान | 02 |
08 | कंप्यूटर विज्ञान | 02 |
09 | लैब असिस्टेंट | 06 |
10 | कार्यालय अधीक्षक / लिपिक | 02 |
11 | केयर टेकर | 06 |
12 | रसोइया | 22 |
13 | चपरासी | 10 |
14 | चौकीदार | 10 |
UP KGBV Recruitment 2025: Salary
पद का नाम | मानदेय (सैलरी) |
प्रधानाचार्य | Rs.30,000/- |
PGT (सभी विषय) | Rs.22,000/- |
कंप्यूटर विज्ञान | Rs.22,000/- |
लैब असिस्टेंट | Rs.7,147/- |
कार्यालय अधीक्षक / लिपिक | Rs.12,430/- |
केयर टेकर | Rs.24,200/- |
रसोइया | Rs.6,433/- |
चपरासी | Rs.7,147/- |
चौकीदार | Rs.7,147/- |
इसे भी देखें: Kasturba Gandhi Balika Vidyalaya Vacancy 2025 Siddharthnagar UP
UP KGBV Recruitment 2025 Eligibility Criteria
01. प्रधानाचार्य: प्रशिक्षित MA (हिंदी / अंग्रेजी) अथवा M.Sc (भौतिकी विज्ञान / रसायन विज्ञान / जन्तु विज्ञान / वनस्पति विज्ञान / गणित / कंप्यूटर विज्ञान. कक्षा 9 से 12 तक में कम से कम 4 वर्ष का शिक्षण अनुभव अथवा किसी जूनियर हाई स्कूल में प्रशिक्षण स्नातक प्रधानाध्यापक के रूप में कम से कम 4 वर्ष का अनुभव हो. आवेदक की आयु 30 वर्ष से कम नहीं होना चाहिए.
02.PGT हिंदी: हिंदी में MA तथा संस्कृत के साथ B.A अथवा शाश्त्री परीक्षा राजकीय संस्कृत कॉलेज, वाराणसी अब संपूर्णानंद विश्वविद्यालय, वाराणसी
03. PGT अंग्रेजी: किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से अंग्रेजी विषय में स्नाकोत्तर (PG Degree) की उपाधि.
04. PGT गणित: MA अथवा M.Sc गणित अथवा गणित में 3 वर्षीय पाठ्यक्रम सहित B.Ed (Hons) अथवा B.Sc (Hons).
05. PGT जीव विज्ञान: वनस्पति विज्ञान अथवा जंतु विज्ञान में M.Sc, अथवा कृषि विषयक वनस्पति विज्ञान के साथ M.Sc, B.Sc में जन्तु विज्ञान, अथवा कृषि विषयक जन्तु विज्ञान के साथ M.Sc, B.Sc में वनस्पति विज्ञान, अथवा UGC द्वारा मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से M.Sc (Life Science), अथवा किसी यूनिवर्सिटी / डिग्री कॉलेज में शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित जीव विज्ञान में PG Diploma के साथ B.Sc.
06. PGT रसायन विज्ञान: रसायन विज्ञान में M.Sc, अथवा रसायन विज्ञान में 3 वर्षीया पाठ्यक्रम के साथ B.Sc (Hons), अथवा UGC द्वारा मान्यता प्राप्त किसी यूनिवर्सिटी से PG (Bio-Chemistry), अथवा किसी यूनिवर्सिटी अथवा डिग्री कॉलेज से शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित रसायन विज्ञान में PG Diploma के साथ B.Sc.
07. PGT भौतिक विज्ञान: M.Sc (भौतिक शाश्त्र), अथवा किसी डिग्री कॉलेज में शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित भौतिक विज्ञान में PG Diploma के साथ B.Sc.
08. कंप्यूटर विज्ञान: M.Tech (कंप्यूटर विज्ञान), अथवा B.E / B.Tech (कंप्यूटर विज्ञान), अथवा M.C.A अथवा M.Sc (कंप्यूटर विज्ञान), अथवा DOEACC ‘B’ Level, अथवा PG Degree के साथ PG Diploma in Computer Application.
09. लैब असिस्टेंट: विज्ञान वर्ग के साथ हाई स्कूल एवं लैबोरेटरी तकनीक में डिप्लोमा, अथवा किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट (विज्ञान).
10. कार्यालय अधीक्षक / लिपिक: माध्यमिक शिक्षा परिषद्, उत्तर प्रदेश द्वारा इंटरमीडिएट परीक्षा, अथवा किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट परीक्षा में पृथक विषय के रूप में कंप्यूटर विज्ञान का विषय लिया हो, अथवा DOEACC द्वारा जारी CCC प्रमाण पत्र, अथवा कंप्यूटर साइंस में डिप्लोमा / डिग्री. 25 WPM की गति से हिंदी तथा 30 WPM की चाल से अंग्रेजी में कंप्यूटर पर टाइपिंग.
11. केयरटेकर: परास्नातक एवं B.Ed.
12. रसोइया: कक्षा 8 उतीर्ण.
12. चपरासी: कक्षा 8 उतीर्ण.
13. चौकीदार: कक्षा 8 उतीर्ण.
UP KGBV Recruitment 2025 Age Limit
दिनांक 01/04/2024 को प्रधानाचार्य पद हेतु आवेदक की आयु 30 वर्ष से 45 वर्ष तथा अन्य सभी पदों के लिए 25 वर्ष से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
UP KGBV Recruitment 2025: How to Apply
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय उत्तर प्रदेश द्वारा निकाली गई विभिन्न प्रकार के पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करें, इसे अच्छी तरह भरें एवं निचे दिए गए पते पर स्पीड पोस्ट / रजिस्टर्ड पोस्ट के माध्यम से भेज दें. आपका आवेदन दिनांक 20/01/2025 शाम 5 बजे तक दिए गए पते पर पहुँच जाना चाहिए.
आवेदन भेजने का पता: “कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, विवेक नगर सुलतानपुर पिन कोड 228001“