UP Police Constable PET Admit Card 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती 2023 के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) की प्रक्रिया एवं प्रवेश पत्र डाउनलोड किए जाने हेतु नोटिफिकेशन जारी किया गया है. UPPRPB द्वारा कांस्टेबल के पदों पर सीधी भर्ती 2023 के अंतर्गत अभिलेख की परीक्षा एवं शारीरिक मानक प्रशिक्षण में सफल अभ्यर्थियों का फिजिकल टेस्ट दिनांक 10 फरवरी 2025 से शुरू हो रहा है. यदि आपको भी इस टेस्ट में शामिल होना है तो निचे दिए गए लिंक के माध्यम से अपना PET Admit Card डाउनलोड करें.
प्रथम चरण के अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक दिनांक 03/02/2025 तक तथा द्वितीय चरण के अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड दिनांक 10/02/2025 को उपलब्ध करा दिया जायेगा. यदि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कोई कठिनाई होती है तो हेल्पलाइन नंबर 8867786192 पर संपर्क कर सकते हैं.

UP Police Constable PET Admit Card 2025: महत्वपूर्ण सूचना
यूपी पुलिस कांस्टेबल फिजिकल टेस्ट 2025 हेतु एडमिट कार्ड डाउनलोड करने तथा फिजिकल टेस्ट से सम्बंधित अन्य जानकारी के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है. बता दें की यह फिजिकल टेस्ट आरक्षी नागरिक पुलिस सीधी भर्ती 2023 का है. यदि आप इस फिजिकल टेस्ट का इन्तेजार कर रहे थे तो दिनांक 03/02/2025 से uppbpb.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
UP Police Constable Physical Test Details in Hindi: शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
अभिलेखों की संवीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षण में सफल पाये गए अभ्यर्थीयों को हीं PET में शामिल होने दिया जायेगा. इसमें पुरुष अभ्यर्थीयों को 4.8 किलोमीटर की दौड़ 25 मिनट में पूरी करनी होगी तथा महिला अभ्यर्थीयों 2.4 किलोमीटर की दौड़ 14 मिनट में पूरी करनी होगी. जो अभ्यर्थी नियत समय के अन्दर नहीं दौड़ पते हैं उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया जायेगा.
समिति द्वारा मनुअल टाइमिंग का प्रयोग करने की अनुमति नहीं होगी. बल्कि CCTV कवरेज सहित मानकीकृत इलेक्ट्रॉनिक टाइमिंग उपकरण एवं प्रयाप्त बैकअप के साथ बायो-मैट्रिक्स का प्रयोग किया जायेगा. फिजिकल टेस्ट का रिजल्ट परिक्षण स्थल पर सुचना पट पर दिन की समाप्ति पर प्रदर्शित किया जायेगा.
अभ्यर्थियों को यह सलाह दी जाति है की PET के समय एडमिट कार्ड के साथ अपना एक पहचान पत्र (ई-आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस) एवं मूल आधार कार्ड के साथ सेन्टर पर उपस्थित हों.


